दिल्ली में हैरान और परेशान करने की घटना सामने आई है. मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी इलाके के एक बुजुर्ग महिला के साथ 2 हैवानों ने हैवानियत किया था. पहले महिला के साथ मारपीट की फिर उसके बाद इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया.ये शर्मशार करने वाली घटना पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके की हैं. 27 ब्लॉक के बस स्टैंड के ठीक सामने इस घटना को एक दुकान के बाहर अंजाम दिया गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 70 वर्षीय एक नेत्रहीन और मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला पिछले कई वर्षों से इसी इलाके में रह रही थी. आसपास के लोग उसकी मदद करते थे और खाने-पीने का इंतजाम कर देते थे.
अपराधBREAKING NEWS

दिल्ली में इंसानियत शर्मसार... 70 वर्षीय नेत्रहीन महिला से रेप, CCTV में कैद हुई वारदात
Delhi Crime: पहले मारा, फिर की दरिंदगी…त्रिलोकपुरी में घायल मिली 70 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला, पुलिस जांच में जुटी
Delhi Samachar14 June 2026, 08:34 AM20 views
