Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : कमला मार्केट पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

Delhi : कमला मार्केट पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

Delhi Samachar27 August 2026, 08:19 AM6 views

दिल्ली के कमला मार्केट थाना पुलिस ने CCTV फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 25 वर्षीय आरोपी रमजान शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

दरअसल, 21 अगस्त की रात श्रद्धानंद मार्ग स्थित दुकान नंबर 3857 के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने BNS की धारा 305(b) के तहत ई-FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को पैदल ले जाता और बाद में रिक्शे पर रखता दिखाई दिया। आरोपी की पहचान उसके हुलिए और पीठ पर कूबड़ के आधार पर की गई।

लगातार प्रयास और स्थानीय स्तर पर सूचना जुटाने के बाद 25 अगस्त को आरोपी को GB रोड इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाइक बेचकर पैसे कमाने की फिराक में था। मामले में आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share: