Delhi Samachar
मौसमBREAKING NEWS
Weather : दिल्ली-NCR में आज भी राहत के आसार, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना

Weather : दिल्ली-NCR में आज भी राहत के आसार, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना

Delhi Samachar25 June 2026, 06:10 AM6 views

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से फिलहाल थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके चलते अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 25-26 जून और 29-30 जून के बीच हल्की बारिश की संभावना जताई है।

वहीं, दिल्ली में मानसून के आगमन को लेकर भी अच्छी खबर है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है।

गौरतलब है कि मंगलवार को आई तेज आंधी और बूंदाबांदी ने कुछ समय के लिए मौसम सुहावना बना दिया था। करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी के कारण कई इलाकों में दृश्यता प्रभावित हुई और यातायात पर भी असर पड़ा। हालांकि बुधवार को मौसम साफ होते ही उमस और गर्मी ने फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

Share: