Delhi Samachar
Delhi : अमित शाह ने दिल्ली के अय्यप्पा मंदिर में किया 'सबरीसम कॉम्प्लेक्स' का उद्घाटन,

Delhi : अमित शाह ने दिल्ली के अय्यप्पा मंदिर में किया 'सबरीसम कॉम्प्लेक्स' का उद्घाटन,

Delhi Samachar08 June 2026, 06:13 AM2 views

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नई दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित भगवान अय्यप्पा मंदिर में नवनिर्मित 'सबरीसम कॉम्प्लेक्स' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में अमित शाह ने कहा कि भगवान अय्यप्पा आनंद, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं, जिनके आदर्श समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि यह नया कॉम्प्लेक्स आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां धार्मिक प्रवचन, सामुदायिक कार्यक्रम और विभिन्न कल्याणकारी पहल आयोजित की जाएंगी। साथ ही दिल्ली और आसपास रहने वाले केरल मूल के लोगों को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहने का अवसर मिलेगा।

इसी बीच केंद्र सरकार देश की सीमा प्रबंधन व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह 9 जून को लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (LPMS) का शुभारंभ करेंगे। यह अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म भारत के सभी भूमि बंदरगाहों को एकीकृत नेटवर्क से जोड़ने का काम करेगा।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद भूमि बंदरगाहों पर कार्गो और यात्रियों की आवाजाही से जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी तरह डिजिटल हो जाएंगी। डिजिटल स्लॉट बुकिंग, ऑनलाइन भुगतान, रीयल-टाइम ट्रैकिंग और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाओं से कामकाज तेज, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि LPMS सीमा व्यापार और यात्री प्रबंधन को नई गति देगा।

Share: