Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : गाजीपुर-अनंद विहार रोड पर 1.199 किलो चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi : गाजीपुर-अनंद विहार रोड पर 1.199 किलो चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Samachar25 August 2026, 10:11 AM19 views

दिल्ली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ईस्ट जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.199 किलोग्राम चरस बरामद की है। बरामद चरस को कमर्शियल क्वांटिटी बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, गाजीपुर-अनंद विहार रोड पर देर रात करीब 1 बजे स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक संदिग्ध युवक को देखा। युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। शक होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1.199 किलो चरस बरामद हुई।

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई। टेक्निकल सर्विलांस, मोबाइल चैट और पैसों के लेन-देन की जानकारी खंगाली गई। जांच के दौरान पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे आरोपी साहिल के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने 23 अगस्त को मुस्तफाबाद इलाके से साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई ACP पवन कुमार की निगरानी में इंस्पेक्टर नितिन के नेतृत्व में SI अनुभव, HC सनोज, शनि, नरेश और कांस्टेबल हिमांशु की टीम ने की। इस मामले में पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने में FIR नंबर 316/26 दर्ज की गई है। पुलिस अब नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share: