Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : तुगलकाबाद में आग का तांडव: धुएं से भरी इमारत में फंसे लोग, 3 की मौत, 6 की बची जान

Delhi : तुगलकाबाद में आग का तांडव: धुएं से भरी इमारत में फंसे लोग, 3 की मौत, 6 की बची जान

Delhi Samachar12 June 2026, 05:42 AM0 views

राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने तीन लोगों की जान ले ली। आग लगने के बाद पूरी इमारत धुएं से भर गई और कई लोग अंदर फंस गए।

तुगलकाबाद इलाके में ग्राउंड प्लस पांच मंजिला इमारत की पार्किंग में खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग और धुआं पूरी इमारत में फैल गया, जिससे वहां रहने वाले लोग फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

दमकल कर्मियों ने साहसिक अभियान चलाकर छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हालांकि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। आग पर तड़के करीब 3 बजकर 45 मिनट पर काबू पाया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, पार्किंग में खड़ी तीन स्कूटी, दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल आग की चपेट में आ गई थीं, जिसके बाद धुआं पूरी इमारत में फैल गया। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं होता तो यह हादसा और भी भयावह साबित हो सकता था।

Share: