Delhi Samachar
Delhi : 4 घंटे 41 मिनट में दिल्ली से पटना का सफर, बिहार को मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात

Delhi : 4 घंटे 41 मिनट में दिल्ली से पटना का सफर, बिहार को मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात

Delhi Samachar20 June 2026, 05:37 AM2 views

देश की राजधानी दिल्ली और बिहार की राजधानी पटना के बीच जल्द ही बुलेट ट्रेन दौड़ती नजर आ सकती है। केंद्र सरकार दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर तेजी से काम कर रही है, जिसका एक अहम स्टेशन पटना होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली से पटना की दूरी महज 4 घंटे 41 मिनट में तय की जा सकेगी।

वर्तमान में दिल्ली से पटना की यात्रा में 12 से 17 घंटे तक का समय लगता है, लेकिन हाई-स्पीड रेल नेटवर्क शुरू होने के बाद यह सफर पांच घंटे से भी कम समय में पूरा होगा। रेल मंत्री ने बताया कि भविष्य में इस बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का विस्तार पटना से सिलीगुड़ी तक भी किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब अपनी बुलेट ट्रेन तकनीक विकसित करने की क्षमता हासिल कर चुका है और अगले साल मुंबई-अहमदाबाद के बाद मुंबई-पुणे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर भी काम शुरू किया जाएगा।

बिहार दौरे के दौरान रेल मंत्री ने राज्य के लिए 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रिकॉर्ड रेलवे बजट का ऐलान किया। इसके अलावा छपरा से दिल्ली के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने और पटना रेलवे स्टेशन पर पांच नए प्लेटफॉर्म बनाने की जानकारी भी दी। बिहार में इस समय करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

Share: