Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : मेवात गिरोह का कुख्यात ATM लुटेरा और भगोड़ा अपराधी भिवाड़ी से गिरफ्तार, 16 सालों से फैला रखा था आतंक

Delhi : मेवात गिरोह का कुख्यात ATM लुटेरा और भगोड़ा अपराधी भिवाड़ी से गिरफ्तार, 16 सालों से फैला रखा था आतंक

Delhi Samachar13 August 2026, 11:55 AM19 views

क्राइम ब्रांच (WR-II) दिल्ली पुलिस की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मेवात स्थित एक कुख्यात अंतरराज्यीय ATM लुटेरे और घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को राजस्थान के भिवाड़ी से दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी पिछले 16 से अधिक वर्षों से लगातार विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था।

आरोपी दिल्ली और हरियाणा क्षेत्र में ATM काटने और चोरी करने के 14 से अधिक मामलों में सीधे तौर पर संलिप्त पाया गया है।

​ कानून से लगातार भाग रहे इस अपराधी को दिल्ली और हरियाणा की अदालतों ने 3 अलग-अलग आपराधिक मामलों में घोषित अपराधी (PO) करार दिया हुआ था। यह शातिर बदमाश दिल्ली पुलिस के 'स्पेशल सेल' (PS Special Cell) में दर्ज आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार) के एक गंभीर मामले में भी लंबे समय से वांछित (Wanted) चल रहा था।

​क्राइम ब्रांच की टीम ने सटीक रणनीतिक इनपुट और तकनीकी निगरानी के आधार पर इस अंतरराज्यीय ऑपरेशन को अंजाम दिया, टीम का ​नेतृत्व: इंस्पेक्टर गौतम मलिक,सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) राजपाल डबास

पुलिस उपायुक्त (DCP) श्री हर्ष इंदौरा कर रहे थे,

​आरोपी की गिरफ्तारी से दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में ATM चोरी करने वाले मेवात गिरोह के एक बड़े नेटवर्क पर करारी चोट पहुंची है। आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य साथियों और हालिया वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

रिपोर्टर सोनू

Share: