Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : मंगोलपुरी में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, करीब आधा दर्जन लोग घायल

Delhi : मंगोलपुरी में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, करीब आधा दर्जन लोग घायल

Delhi Samachar22 August 2026, 07:19 AM46 views

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से शुक्रवार शाम चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाशों ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

फिलहाल चाकूबाजी के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share: