Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : नरेला में खुले नाले ने ली युवक की जान, DDA की लापरवाही पर उठे सवाल

Delhi : नरेला में खुले नाले ने ली युवक की जान, DDA की लापरवाही पर उठे सवाल

Delhi Samachar26 June 2026, 05:31 AM9 views

बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नरेला सेक्टर A-5, पॉकेट-4 में बने DDA के खुले नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक गुरुवार रात करीब 11 बजे वहां से गुजर रहा था। इलाके में अंधेरा और स्ट्रीट लाइट की कमी होने के कारण उसे खुला नाला दिखाई नहीं दिया और वह उसमें गिर गया।

पूरी रात युवक नाले में पड़ा रहा, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार सुबह सैर पर निकले लोगों ने नाले में युवक का शव तैरता देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

मृतक की पहचान नरेला सेक्टर A-5, पॉकेट-4 के निवासी के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नाला लंबे समय से खुला पड़ा है और इसके कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने DDA पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि युवक की मौत हादसे में हुई या इसके पीछे कोई और कारण है।

Share: