Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : अलीपुर NH-44 पर भीषण सड़क हादसा, टेंपो ट्रक से टकराया; दो गंभीर घायल

Delhi : अलीपुर NH-44 पर भीषण सड़क हादसा, टेंपो ट्रक से टकराया; दो गंभीर घायल

Delhi Samachar18 June 2026, 11:43 AM20 views

बाहरी दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के मुताबिक हरियाणा बॉर्डर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक टाटा ऐस टेंपो बकौली के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व परिचालक केबिन में बुरी तरह फंस गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान मोनू और अशोक के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share: