Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
गाजियाबाद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 'FSSAI' ने छापा मार कर खराब चाय की खेप बरामद की

गाजियाबाद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 'FSSAI' ने छापा मार कर खराब चाय की खेप बरामद की

Delhi Samachar04 June 2026, 11:04 AM0 views

गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और खराब खाद्य सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साहिबाबाद साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित कई कंपनियों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में चाय और डेयरी उत्पाद जब्त किए गए।

सहायक आयुक्त खाद्य-2 सुरेश मिश्र ने बताया कि विभाग को मिलावट और गुणवत्ता में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मैसर्स अमर टी प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम पर छापा मारा। जांच के दौरान यहां से इलायची चाय समेत करीब 2218 किलोग्राम चाय बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 408 किलोग्राम डेयरी बेस्ड ड्रिंक मिक्स भी कब्जे में लिया गया।

खाद्य विभाग की टीम ने मसाला चाय, इलायची चाय, डेयरी ड्रिंक मिक्स और आम अचार समेत पांच खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं।

इसी अभियान के तहत मैसर्स हेल्थ हंट नाम की कंपनी में भी जांच की गई। यहां 12 किलोग्राम रोस्टेड पीनट्स और 68 बोतल वाइट रोज मॉकटेल सिरप एक्सपायरी डेट निकलने के बाद नष्ट कराया गया। साथ ही करीब 14 किलोग्राम गोट चीज भी जब्त किया गया। विभाग ने यहां से भी पांच नमूने जांच के लिए एकत्र किए हैं।

Share: