Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली : नरेला में दर्दनाक सड़क हादसा, 40 वर्षीय महिला की मौत, युवक घायल

दिल्ली : नरेला में दर्दनाक सड़क हादसा, 40 वर्षीय महिला की मौत, युवक घायल

Delhi Samachar04 June 2026, 06:57 AM0 views

बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र (NIA) थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 7:10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, नरेला से अपने गांव गोगा लौट रहे एक बाइक सवार युवक और महिला को फ्लाईओवर क्रॉस करते समय एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार 40 वर्षीय महिला मधु, निवासी गांव गोगा, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक को तुरंत नजदीकी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही NIA थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतका मधु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव गोगा और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है तथा दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक के संबंध में भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share: