Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर तैनात

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर तैनात

बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के C ब्लॉक स्थित प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर की 8 से 10 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुटी, अभी तक किसी के हतहात होने की कोई खबर नहीं

Delhi Samachar06 June 2026, 07:43 AM1 views

बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के सी ब्लॉक स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार आग फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर लगी, जिसके बाद देखते ही देखते लपटों और धुएं ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की 8 से 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया गया।

घटनास्थल से उठते काले धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिए, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी गई। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने और उसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने में जुटे हुए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में प्लास्टिक से संबंधित सामग्री रखी हुई थी, जिसके कारण आग तेजी से फैली। राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं।

Share: