Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली : होलंबी खुर्द में हादसा: सरकारी शौचालय का पोल गिरने से 7 साल की बच्ची की मौत

दिल्ली : होलंबी खुर्द में हादसा: सरकारी शौचालय का पोल गिरने से 7 साल की बच्ची की मौत

होलंबी खुर्द में हादसा: सरकारी शौचालय का पोल गिरने से 7 साल की बच्ची की मौत, परिजनों का आरोप: प्रशासन की लापरवाही से गई जान, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Delhi Samachar07 June 2026, 12:46 PM0 views

बाहरी उत्तरी दिल्ली के होलंबी खुर्द से दिल दहला देने वाली खबर है। यहां सरकारी शौचालय के सीवर टैंक पर बना जर्जर पोल गिरने से 7 साल की मासूम की दबकर मौत हो गई। हादसा नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना इलाके में हुआ। परिजनों का आरोप है कि लगातार शिकायत के बाद भी विभाग ने मरम्मत नहीं कराई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

होलंबी खुर्द में ये हादसा उस वक्त हुआ जब 7 साल की मासूम बच्ची सरकारी शौचालय के सीवर टैंक पर खेल रही थी। तभी ऊपर बना जर्जर पोल अचानक भरभराकर गिर गया। पोल के नीचे दबने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर टैंक के ढक्कन टूटे हुए हैं और दीवारें पूरी तरह जर्जर हालत में हैं। कई महीनों से लोग संबंधित विभाग से इसकी शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि लापरवाही के चलते ही ये हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाइट: परिजन

घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्सा है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि होलंबी खुर्द में अब भी कई जगह खुले सीवर और टूटी दीवारें बड़े हादसे को दावत दे रही हैं। शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। फिलहाल नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जर्जर निर्माण को तुरंत ठीक कराया जाए और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि दोबारा किसी मासूम की जान न जाए।

Share: