दिल्ली पुलिस की नरेला औद्योगिक क्षेत्र (NIA) थाना टीम ने होलंबी खुर्द इलाके में एक 36 वर्षीय स्थानीय नाई (विकास) की बेरहमी से की गई हत्या के मामले को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से दो आरोपियों को दबोचा है।
आप को बतादे 4 जून, 2026 की रात लगभग 11:00 बजे, विकास जब अपनी दुकान से घर लौट रहा था, तब नया बांस रोड पर उस पर जानलेवा हमला हुआ। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
देवकरण (18 वर्ष): निवासी बाल्मीकि मोहल्ला, होलंबी खुर्द, दिल्ली (पेंटर का काम करता है)।
एक बाल अपराधी (CCL): मूल निवासी आगरा, यूपी (पेंटर का काम करता है)।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात करीब 8:00 बजे विकास ने उन पर कोई टिप्पणी की थी। इसे अपना अपमान समझकर दोनों ने सबक सिखाने के लिए रात 11:00 बजे विकास को रोका और लकड़ी के तख्ते व ईंटों से बेरहमी से हमला कर दिया।
DCP हरेश्वर स्वामी ने बताया कि स्पेशल CP देवेश चंद्र श्रीवास्तव और जॉइंट CP विजय सिंह के मार्गदर्शन में Sho मनोज यादव की टीम ने CCTV फुटेज और तकनीकी निगरानी (Technical Surveillance) की मदद से आरोपियों को आगरा से गिरफ्तार किया।
अपराध में इस्तेमाल चाकू, खून से सना लकड़ी का तख्ता और ईंटें।
घटना के वक्त आरोपियों द्वारा पहने गए खून से सने कपड़े। आरोपियों की निशान देहि से बरामद कर लिए
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। रिपोर्टर - सोनू

