Delhi Samachar
Varanasi : बीच गंगा में चिकन और शराब पार्टी का VIDEO वायरल, 5 गिरफ्तार

Varanasi : बीच गंगा में चिकन और शराब पार्टी का VIDEO वायरल, 5 गिरफ्तार

Delhi Samachar23 June 2026, 05:37 AM6 views

धार्मिक नगरी वाराणसी में गंगा की लहरों के बीच नाव पर चिकन पकाने और शराब पार्टी करने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जिस नाव पर पार्टी की गई थी, उसे भी सीज कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दशाश्वमेध घाट का है। वीडियो के साथ दावा किया गया कि यह नाव बीजेपी के मनोनीत पार्षद और पार्टी पदाधिकारी सत्यनारायण साहनी उर्फ तन्ना से जुड़ी है। वीडियो में कुछ युवक नाव पर चिकन बनाते और शराब पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात सामने आई।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार, अजय साहनी, अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद और राहुल साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों की उम्र 25 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है, लेकिन वायरल होने के बाद तत्काल मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नाव किसकी है और इस पूरे मामले में अन्य लोगों की क्या भूमिका रही। प्रशासन ने लोगों से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले किसी भी कृत्य से बचने की अपील की है।

Share: