Delhi Samachar
Viral Video : 'पानी बचाओ' का ऐसा संदेश पहले नहीं देखा होगा, बंदर का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video : 'पानी बचाओ' का ऐसा संदेश पहले नहीं देखा होगा, बंदर का वीडियो हुआ वायरल

Delhi Samachar08 June 2026, 11:26 AM0 views

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग बंदर की समझदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में भीषण गर्मी से परेशान एक बंदर सड़क किनारे लगे नल से अपनी प्यास बुझाता नजर आता है। लेकिन जो बात इस वीडियो को खास बनाती है, वह है पानी पीने के बाद बंदर का नल बंद करना।

आमतौर पर लोग जल्दबाजी में नल खुला छोड़ देते हैं, जिससे बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद होता है। वहीं इस बेजुबान जीव ने ऐसा काम किया है, जो हर किसी के लिए एक सीख बन गया है। बंदर की यह हरकत न सिर्फ लोगों को हैरान कर रही है, बल्कि जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दे रही है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए उत्तराखंड पुलिस ने लिखा, "समझदारी की बात, बेज़ुबान के साथ! प्यास बुझाने के बाद नल को बंद करने की यह ज़िम्मेदारी हर इंसान के लिए एक बड़ा सबक है।"

वीडियो पर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि जब एक वन्यजीव पानी की अहमियत समझ सकता है, तो इंसानों को भी पानी बचाने के प्रति अधिक जागरूक होना चाहिए। यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि पानी की हर बूंद कीमती है और इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है.

Share: