अपराध
164 articles
BREAKINGअपराधपहाड़गंज पुलिस ने आर्मी के जवान से लूट की साजिश रचने वाले फरार होटल दलाल को दबोचा।
आठ महीने से जारी तलाश खत्म! पहाड़गंज पुलिस ने आर्मी के जवान से लूट की साजिश रचने वाले फरार होटल दलाल को दबोचा। सस्ते कमरे के नाम पर ठगी और लूट करने वाली इस गैंग के चारों आरोपी अब सलाखों के पीछे!
BREAKINGअपराधदिल्ली के नबी करीम इलाके में चीनी मांझा बेचने वाला 24 साल का आरोपी गिरफ्तार, 424 चरखियां बरामद!
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई! नबी करीम इलाके में 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, कब्जे से प्रतिबंधित 'चीनी मांझा' की 424 चरखियां बरामद। स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस का सख्त एक्शन जारी।
BREAKINGअपराधदिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन! मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के दो कुख्यात शार्पशूटरों को दबोचा।
क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े भाऊ गैंग के शूटर! शाहबाद डेरी इलाके में दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़। गोलियों की गूंज के बीच पुलिस ने दो शार्पशूटरों को धर दबोचा। जोगिंदर डबास हत्याकांड में वांछित इन बदमाशों की गिरफ्तारी से भाऊ गैंग को बड़ा झटका लगा है।
BREAKINGअपराधदिल्ली के कंझावला में सीसीटीवी के सामने से दो भैंसें ले उड़े बेखौफ चोर, मेवाती गैंग पर शक; ग्रामीणों में दहशत
राजधानी दिल्ली के ग्रामीण इलाके कंझावला थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों का दुस्साहस सामने आया है। गढ़ी रणधाला गांव में चोरों का एक गिरोह एक ही घर से दो दुधारू भैंसें चोरी कर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर एक बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है, वहीं लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से इलाके के पशुपालकों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।
BREAKINGअपराधDelhi ; शाहबाद डेरी में 9 साल की मासूम से सोने का लॉकेट झपटा, वारदात CCTV में कैद
राजधानी के शाहबाद डेरी इलाके में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। स्कूल से अपने घर लौट रही महज़ 9 साल की एक मासूम बच्ची को निशाना बनाते हुए तीन युवकों ने दिनदहाड़े उसके गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना ने इलाके में बच्चों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
BREAKINGअपराधदिल्ली में दिनदहाड़े खूनी खेल: पार्क में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, युवक की मौत, युवती गंभीर
दिल्ली के भरत नगर इलाके में युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर हमलावरों ने युवक और युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। युवक सुनील की मौत हो गई। आरोपी फरार हैं। युवती अस्पताल में भर्ती पुलिस मामले की जांच में जुटी है
BREAKINGअपराधदिल्ली, राजस्थान, यूपी और मणिपुर में सक्रिय अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह ध्वस्त
दिल्ली से मणिपुर तक फैले एक हाई-टेक अंतरराज्यीय ऑटो चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने 02 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मणिपुर का एक प्रमुख रिसीवर भी शामिल है। आरोपी अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर वाहनों के सिक्योरिटी सिस्टम को हैक करते थे और फर्जी स्मार्ट चाबियाँ बनाकर गाड़ियाँ पार कर देते थे।
BREAKINGअपराधदिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: Pakistan-Backed हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार!
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान समर्थित अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के दो और प्रमुख ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जाफराबाद (दिल्ली) निवासी महफूज अली उर्फ बॉबी और जौनपुर (UP) निवासी मोहम्मद अहमद के रूप में हुई है।
BREAKINGअपराधDelhi News: नांगलोई के OYO होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी!
राजधानी दिल्ली के नागलोई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नागलोई स्थित होटल एलायंस OYO hotel में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही नागलोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। बताया जा रहा है कि मृतक दिल्ली के शकरपुर इलाके का रहने वाला था। पुलिस होटल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच में जुटी है।
BREAKINGअपराधDelhi Police Action: पश्चिमी जिला पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 25 ऑटो लिफ्टर अरेस्ट, 116 वाहन बरामद!
दिल्ली की पश्चिमी जिला पुलिस ने वाहन चोरी के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के लिए 72 घंटे का विशेष ‘ऑपरेशन चक्र’ (Operation Chakra) चलाया। इस मेगा क्रैकडाउन के दौरान पुलिस ने जाल बिछाकर 25 कुख्यात ऑटो लिफ्टरों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 116 चोरी के वाहन (113 टू-व्हीलर, 2 थ्री-व्हीलर और 1 फोर-व्हीलर) बरामद कर 116 मामले सुलझाए हैं। पकड़े गए अपराधियों में कई हिस्ट्रीशीटर और आदतन चोर शामिल हैं।
